सदस्य

 

बुधवार, 22 जुलाई 2009

मेट्रो स्थल पर फिर एक हादसा, 2 की मौत


पश्चिमी दिल्ली में मेट्रो के एक निर्माणाधीन स्थल पर बुधवार सुबह निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर गर्डर गिर पड़ा, जिससे दो श्रमिक की मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों में मेट्रो स्थल पर यह तीसरा हादसा है।

सूत्रों ने बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर उस समय हुआ जब श्रमिक गर्डर की चपेट में आ गया। दुर्घटना तब हुई जब गर्डर को उठाया जा रहा था।

एमडीआरसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने कहा कि गर्डर उस समय उसके कंधे पर गिरा, जब वह उसे उठवाने के उसके नजदीक मौजूद था। उन्होंने कहा कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे में कोई ढांचा नहीं ढहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो रेल के निर्माण स्थलों पर पिछले दो सप्ताह में यह तीसरी दुर्घटना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter